वित्तीय वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत कम्बाइन हार्वेस्टर, ट्रैक्टर आपरेटेड, पावर चेपकटर, मल्टीक्राप थ्रेसर, ऑयल मिल विद् फिल्टर प्रेस, हैरो एवं सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम्बाइण्डर आदि कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी का आयोजन किया गया है।
उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि 08 जनवरी 2026 को अपरान्ह् 12 बजे से 21 जनवरी 2026 तक लक्ष्य से अधिक टोकन बुकिंग किये गये कृषि यंत्रों के आवेदकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से 23 जनवरी 2026 को अपरान्ह् 1 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार अमेठी में किया जायेगा तथा जनपद के ऐसे किसान जिन्होंने उपरोक्त योजनाओं में अनुदान पर यंत्र क्रय करने के लिए आवेदन किया है।
वह निर्धारित तिथि व समय पर ई-लॉटरी में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित हैं। इस क्रम में उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी की प्रक्रिया में सम्मिलित किसानों की उपस्थिति में ई-लॉटरी प्रक्रिय की जाएगी एवं जो किसान ई-लॉटरी में अनुपस्थित होंगे, उन्हें उपस्थित किसान एवं समिति के द्वारा की गई ई-लॉटरी से चयन प्रक्रिया से सहमत माना जाएगा कि उन्हें कोई आपत्ति नही है, मानते हुए ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।





