HomeEntertainmentवीकेंड पर Alpha ने किया बॉक्स ऑफिस पर राज, 'वेलकम टू द...

वीकेंड पर Alpha ने किया बॉक्स ऑफिस पर राज, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ ने छापे करोड़ों

वीकेंड पर थिएटर में लगी फिल्मों की चांदी रही। ‘ऐल्फा’ के साथ-साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भी तगड़ी कमाई की है।

रविवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिहाज से फिल्मों के लिए ज्यादातर अच्छी खबर ही लेकर आता है। इस दिन थिएटर्स में बाकी वीकडेज की तुलना में ज्यादा फुटफॉल दर्ज होता है और इसी वजह से बॉक्स ऑफिस पर फिल्में अच्छी कमाई कर जाती हैं। इस रविवार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

आइए देखते हैं इस रविवार थिएटर्स में मौजूद ऐल्फा, वेलकम टू द जंगल समेत मैं वापस आऊंगा और बाकी फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

ऐल्फा का रहा राज

सैकनिल्क के मुताबिक, रविवार को सबसे ज्यादा कमाई आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ स्टारर ऐल्फा (Alpha) ने की है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 7,439 शोज के साथ 13.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन- 34 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 58 करोड़ रुपये हो गया है।

‘वेलकम टू द जंगल’ ने भी किया कमाल

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर कॉमेडी ड्रामा वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) ने दो हफ्ते थिएटर्स में पूरे कर लिये हैं। फिल्म ने दूसरे रविवार को लगभग 6 हजार शोज के साथ 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 114.90 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 166.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

मैं वापस आऊंगा ने की इतनी कमाई

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) स्टारर रोमांटिक फिल्म मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) ने थिएटर्स में तीन हफ्तों से ज्यादा का समय बिता दिया है। इतने दिनों बाद भी फिल्म करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने 24वें दिन 2.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 57.50 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 87.24 करोड़ रुपये हो गया है।

इनके अलावा इस वक्त थिएटर्स में हुमा कुरैशी की बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do) भी ऐल्फा के साथ ही रिलीज हुई है। फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 0.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का अब तक टोटल ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1.81 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1.06 करोड़ रुपये हो गया है।

ऐल्फा वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 58 करोड़ रुपये

वेलकम टू द जंगल वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 166.75 करोड़ रुपये

मैं वापस आऊंगा वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 87.24 करोड़ रुपये

रविवार को फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि मैं वापस आऊंगा को तीन हफ्ते थिएटर्स में हो चुके हैं वहीं वेलकम टू द जंगल अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर रही है। वहीं अल्फा की बात करें तो अभी इसकी शुरुआत है, कलेक्शन की असली परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। देखना दिचलस्प होगा कि एक्शन थ्रिलर आगे बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular