Tuesday, October 28, 2025
spot_img
HomeSliderसपा नेता के घर महिला का हंगामा, सगाई का वीडियो देखकर कहा-...

सपा नेता के घर महिला का हंगामा, सगाई का वीडियो देखकर कहा- मेरे रहते कैसे कर सकता है शादी

Meerut News : मेरठ के मवाना कस्बे में सपा नेता की सगाई का वीडियो वायरल होने पर एक महिला ने उनके घर हंगामा किया। महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए। सपा नेता ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया और कहा कि महिला गलतफहमी के कारण आई थी। बाद में महिला को समझाकर शांत किया गया।

मवाना (मेरठ)। सपा नेता की सगाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होता देख मवाना नगर के एक मुहल्ले में एक महिला ने उनके घर पहुंच हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि उसके रहते उक्त नेता कैसे शादी कर सकता है। जिससे मुहल्ले के लोग एकत्र हो गए। बात बढ़ती देख सपा नेता स्वजन के साथ मानमनौव्वल कर उसे अंदर ले गए। घंटों बाद महिला गाड़ी में बैठकर वापस लौट गई। उधर, सपा नेता ने कहा कि कुछ गलतफहमी के चलते महिला यहां आ गई थी। उन्होंने उसके सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं दीपक गिरि

नगर निवासी सपा नेता दीपक गिरि नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सगाई की है। जिसके फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उक्त फोटो देख गुरुवार को मेरठ से एक महिला अपने पति के साथ उसके घर पहुंची और सपा नेता पर धोखा देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। महिला ने उसके रहते सगाई करने समेत पूर्व में दो करोड़ रुपये भी ऐंठने के गंभीर आरोप लगाए।

घर के बाहर हंगामा शुरू हुआ तो आसपड़ोस के लोगों का जमावड़ा लग गया। घंटों हंगामे के बाद सपा नेता व उनके स्वजन महिला को किसी तरह उसे समझा बुझाकर घर के अंदर ले गए और उसकी मानमन्नौवल कर किसी तरह समझाकर शांत किया। तब वह गाड़ी में बैठकर वापस गई।

मामला चर्चा का विषय बना तो बात मीडिया तक पहुंच गई। वहीं, सपा नेता दीपक गिरि ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है और साथ में उसका पति भी आया था। कुछ गलतफहमी के चलते महिला यहां आ गई। उन्होंने पैसे हड़पने व अन्य आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular