सिद्धार्थनगर। शिक्षक महासभा के प्रदेश महासचिव देशबन्धु शुक्ल के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुपस्थिति में जिला समन्वक समग्र शिक्षा भारद्वाज शुक्ला को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए ज्ञापन दिया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक तत्समय मौजूद नहीं थे, इसलिए जिला समन्वयक समग्र शिक्षा भारद्वाज शुक्ला को ज्ञापन दिया गया। सौंपे गए ज्ञापन में यह कहा गया है, कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा हेतु सुविधा देने के लिए शासनादेश जारी किया है।
जो विगत 4 फरवरी को ही निर्गत होकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्रेषित किया गया लेकिन आज तक वित्तविहीन शिक्षकों के विद्यालयों में चिकित्सकीय इलाज हेतु कैशलेस सुविधा की कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जबकि अन्य जनपदों में इसकी कार्रवाई चल रही है। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम नंदन शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुनील पांडे,
ब्लॉक अध्यक्ष नौगढ़ नित्यानंद श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।





