पदाधिकारियों के मध्य हुई चर्चा, समारोह को बेहतर तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर कमेटी की गई गठित
महोबा। आल इंडिया मंसूरी समाज एवं पसमांदा मुस्लिम समाज के संयुक्त रुप में शादी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कस्बा खरेला के एक गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रुपरेखा बनाने जाने को लेकर पदाधिकारियों के मध्य चर्चा हुई साथ ही समारोह को बेहतर तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर एक कमेटी का भी गठन किया गया।
आल इंडिया मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष राका मंसूरी और पसमांदा मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष अंसार मंसूरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आल इंडिया मंसूरी समाज एवं पसमांदा मुस्लिम समाज के वैनर तले शादी सम्मेलन का आयोजन नगर खरेला के एक गेस्ट हाउस में 11 जून 2026 दिन बुधवार को किया जाना प्रस्तावित है। इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक कमेटी गठित की गई, जो सम्मेलन से संपन्न कराए जाने में अहम भूमिका निभाईगी।
शादी सम्मेलन की कमेटी का अध्यक्ष शकील मोहम्मद मंसूरी को बनाया गया । उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से भरपूर सहयोग करने एवं सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों से सम्पर्क कर जोड़ों के रजिस्ट्रेशन करने के लिए कमेटी के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर रहीम बख़्श मंसूरी, शब्बीर मंसूरी, करीम बख्श, अजीज मंसूरी, यासीन मंसूरी, शकील मंसूरी, प्यार मोहम्मद, हमीद मंसूरी, सईद मंसूरी आदि समाज के लोग मौजूद रहे।





