मुरादाबाद की फैक्टरी में भीषण आग

0
1270

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार को एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कटघर थाना क्षेत्र में रामपुर दोराहे के पास स्थित आरएच इंटरनेशनल फैक्टरी में आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। करीब दो किलोमीटर दूर तक धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। रिपोर्टों के मुताबिक, आग बुझाने के लिए 10 दमकल गाड़ियां लगाई गईं और रामपुर से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं।

धुएं से लोगों को हुई परेशानी

फैक्टरी से निकल रहे घने काले धुएं के कारण आसपास के लोगों को घुटन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली करा दिया और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने को कहा।

आग की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट के अनुसार फैक्टरी में थिनर, पेंट, केमिकल और सूखी लकड़ी का स्टॉक मौजूद था, जिससे आग तेजी से फैलने की बात सामने आई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here