Tuesday, September 2, 2025
spot_img
HomeMarqueeमंदिर की देखभाल करने के लिए समिति का हुआ गठन

मंदिर की देखभाल करने के लिए समिति का हुआ गठन

पुराना नौतनवा चौराहे पर स्थित अति प्राचीन मां काली मंदिर की देखरेख करने वाली नवयुवक सेवा समिति मां काली मंदिर की कमेटी का रविवार को पुनर्गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता अब तक अध्यक्ष रहे वीरेंद्र कुमार मद्धेशिया ने की और अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मद्धेशिया को संरक्षक और अमित कुमार जायसवाल को नया अध्यक्ष चुना गया। नवगठित कमेटी में गोपालजी लोहिया को कोषाध्यक्ष, पंकज उपाध्याय को महामंत्री, रमेश मद्धेशिया को उपकोषाध्यक्ष, जबकि उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल और संतोष कुमार जायसवाल का चयन किया गया। मंत्री पद की जिम्मेदारी संतोष कुमार जायसवाल, उदयभान चौधरी, रवि मद्धेशिया, नंदू जायसवाल, कल्याण चंद मद्धेशिया, अमित आनंद और संतोष मद्धेशिया को दी गई।

गुड्डू जायसवाल मीडिया प्रभारी, रमेश वर्मा विधि सलाहकार तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में जगदंबा वर्मा, बबलू जायसवाल, सुरेंद्र मौर्य, राकेश वर्मा और विनोद जायसवाल नामित किए गए। इस अवसर पर नवगठित अध्यक्ष अमित जायसवाल ने शपथ ग्रहण कर कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी दी गई है, वह तन-मन-धन से मां काली मंदिर के उत्थान और विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। वहीं पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मद्धेशिया ने कहा कि वह आगे भी मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में नए अध्यक्ष ने सभी श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular