Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiकार्यकारिणी गठन के बाद सोशल मीडिया बना नाराजगी जताने का अड्डा, सपा...

कार्यकारिणी गठन के बाद सोशल मीडिया बना नाराजगी जताने का अड्डा, सपा ने बनाई अनुशासन समिति

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। पार्टी विचारधारा या संगठन के नेताओं पदाधिकारी पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ताओं पर अनुशासन समिति करेगी कार्रवाई अपने आचरण में सुधार न करने वाले पदाधिकारी कार्यकर्ताओं पर होगी पार्टी नीतियों के तहत कार्रवाई।
सोशल मीडिया पर संगठन एवं पार्टी नेताओं पदाधिकारियों पर निरंतर अनर्गल टिप्पणी कर रहे पदाधिकारी कार्यकर्ताओं पर क्या कार्रवाई की जाए इसके लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने आज जिला पार्टी कार्यालय पर एक आपात बैठक आहूत की थी। जिसमें जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने पार्टी विचारधारा के विपरीत संगठन और पदाधिकारियों पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले लोगों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए एकमत से जिलाध्यक्ष से इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग करते हुए जिलाध्यक्ष से अनुशासन समिति का तत्काल गठन करने की मांग की। जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श के उपरांत अनुशासन समिति का गठन करते हुए, अनुशासन समिति के अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि अगर आगे भी नेताओं, पदाधिकारियों पर सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करता है तो ऐसा करने वाले कार्यकर्ताओं पर कठोर कार्रवाई की जाए इसकी मैं अनुशंसा करता हूं। बैठक से पूर्व महिलाओं के साथ अत्याचार शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यकारिणी की इस आपात बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, जिला महामंत्री हिमांशु यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, आदि प्रमुख पदाधिकारी बैठक में मुख्य रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular