आजमगढ़। जनपद के बिंद्रा बाजार, रोहुआ मुस्तफाबाद स्थित एसी युक्त “द कलिका दावत” लग्जरी ढाबा एंड रेस्टोरेंट का बुधवार को भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन संचालकों के माता-पिता उग्रसेन चौहान एवं रीता देवी ने फीता काटकर किया। प्रोपराइटर आर.एन. सिंह चौहान, समीर सिंह चौहान एवं सनी सिंह ने बताया कि ग्राहकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एसी फैमिली हॉल, एसी रूम, रूम सर्विस, विशाल कार पार्किंग एवं निःशुल्क वाई-फाई की व्यवस्था की गई है।
यहां चिकन, मटन, बिरयानी, तंदूरी चिकन, कबाब, मुगलई व्यंजन सहित विशेष नॉन-वेज डिशेज के साथ-साथ शाही पनीर, दाल, नान, रोटी, वेज थाली एवं चाउमीन, मोमोज, बर्गर, पिज्जा, फ्राइड राइस, मंचूरियन समेत सभी प्रकार के फास्ट फूड उपलब्ध हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान होटल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं संचालन व्यवस्था देखने के लिए मैनेजर मनोज मिश्रा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष जियालाल यादव, ठाकुर अभिषेक सिंह, मो. सागीर, अनुभव सिंह, करन सिंह, मो. समर सिंह, डॉ. राधेश्याम, समसाद एवं राम अवतार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक बेहतर एवं आधुनिक लग्जरी ढाबा एंड रेस्टोरेंट बताया।





