HomeEntertainment3 Idiot के सीक्वल में चौथे इडियट बनकर आएंगे Vicky Kaushal? राजकुमार...

3 Idiot के सीक्वल में चौथे इडियट बनकर आएंगे Vicky Kaushal? राजकुमार हिरानी ने अफवाहों पर लगाया पूर्णविराम

विक्की कौशल के ‘थ्री-इडियट्स’ के सीक्वल का पार्ट होने पर अब निर्देशक राजकुमार हिरानी ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने यह क्लियर किया कि मूवी में कोई फोर्थ इडियट होगा या नहीं।

OTT पर डेब्यू के लिए तैयार निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थ्री-इडियट्स’ के सीक्वल पर मुहर लगा दी है। ये तो पहले ही हम आपको बता चुके हैं कि फिल्म के सीक्वल में इस बार फरहान-रैंचो और राजू की मिड लाइफ क्राइसेस को दिखाया जाएगा।

कई ऐसी भी खबरें थी कि मूवी के सीक्वल में फोर्थ इडियट भी एंट्री ले रहा है, जो कोई और नहीं, बल्कि विक्की कौशल होंगे। अब खुद ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने उनकी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल का पार्ट विक्की कौशल होंगे या नहीं, ये क्लियर कर दिया है।

विक्की कौशल होंगे फिल्म में फोर्थ इडियट?

राजकुमार हिरानी ने इंडिया टुडे से खास बातचीत करते हुए फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर मूवी की स्टारकास्ट को लेकर साफ शब्दों में बातचीत की है। उन्होंने सभी अफवाहों को दरकिनार करते हुए कहा, “मुझे भी पता लगा है कि इसका नाम 4th इडियट्स होने वाला है। वो मैंने नहीं रखा है, वो कहीं मीडिया ने रखा है। सच कहूं तो मूवी में कोई फोर्थ इडियट नहीं है और कहानी 20 साल आगे की है।”

आमिर ने शुरुआती ड्राफ्ट पढ़ा है-राजकुमार हिरानी

इसके अलावा खास बातचीत में राजकुमार हिरानी ने फिल्म की स्क्रिप्ट कहां तक पहुंची है और उस पर कितनी तेजी से काम चल रहा है, इस पर भी अपडेट शेयर की। उन्होंने कहा,

“आमिर खान ने अभी शुरुआती ड्राफ्ट ही पढ़ा है, अभी ओवरऑल आइडिया तैयार होना बाकी है। मुझे नहीं पता, लेकिन वह शायद कुछ मीडिया इंटरव्यूज कर रहे हैं। हालंकि, अभी भी हम राइटिंग प्रोसेस में हैं और थ्री-इडियट्स के सीक्वल के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं।”

इससे पहले आमिर खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान सीक्वल की अपडेट दी थी और बताया था कि राजकुमार हिरानी उनके आइडिया लेकर आए थे और इसमें शामिल सभी लोग अपने पसंदीदा कैरेक्टर्स को वापस लाने के लिए एक्साइटेड हैं।

थ्री-इडियट्स का बॉक्स ऑफिस पर हुआ था कितना बिजनेस?

25 दिसंबर 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘थ्री-इडियट्स’ में आमिर खान के अलावा आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बमन ईरानी, मोना सिंह, ओम वैद्य सहित कई सितारे नजर आए थे, जिन्होंने फिल्म को खास बनाया था। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 273 करोड़ और वर्ल्डवाइड 460 करोड़ का बिजनेस किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular