HomeMarqueeआनंद विहार दिल्ली एक्सप्रेस के नियमित चलने की घोषणा से हर्षित भारद...

आनंद विहार दिल्ली एक्सप्रेस के नियमित चलने की घोषणा से हर्षित भारद ने ट्रेन चालक का किया स्वागत

आजमगढ़l मऊ आनंद विहार दिल्ली एक्सप्रेस के नियमित चलने की घोषणा से हर्षित भारत रक्षा दल परिवार द्वारा आज इस ट्रेन के आजमगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन के ड्राइवर को मिठाई खिलाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि आजमगढ़ से दिल्ली के लिए यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है कैफियत एक्सप्रेस अकेले यात्रियों को ले जा पाने में असमर्थ है, महीना तक इंतजार करने के बाद भी लोगों को टिकट नहीं मिलता जिससे लोग प्राइवेट साधनों से जाने के लिए मजबूर होते हैं ,दिल्ली जाने के लिए इस ट्रेन के प्रतिदिन चलने से लोगों को कुछ राहत मिलेगी इस घोषणा का हम स्वागत करते हैं, लेकिन साथ ही हम यह मांग उठाएंगे कैफियत एक्सप्रेस की तरह से इस ट्रेन को भी आजमगढ़ से दिल्ली के लिए चलाया जाए ताकि यात्रियों को टिकट आसानी से प्राप्त हो सके आजमगढ़ में रेल सुविधा बढ़ाने के लिए संगठन द्वारा विगत कई वर्षों से रेलवे मंत्रालय रेलवे व विभाग को ज्ञापन /मांग पत्र प्रेषित किया जा रहा है।

आजमगढ़ से लखनऊ, इलाहाबाद के लिए इंटरसिटी व आजमगढ़ से कोलकाता एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने तथा आजमगढ़ से होकर गुजरने वाली दरभंगा अहमदाबाद एक्सप्रेस का यहाँ ठहराव के लिए भी हम मांग कर रहे हैं क्योंकि इन शहरों जाने के लिए प्रतिदिन यात्रियों की बड़ी संख्या है.. आज के इस कार्य में प्रमुख रूप से दीपक ,आशीष ,रमेश,रवि प्रकाश आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular