HomeMarqueeभारतीय मजदूर संघ ने डीएम को सौंपा 22 सूत्रीय ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने डीएम को सौंपा 22 सूत्रीय ज्ञापन

गाजीपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ ने जिला स्तर पर विभिन्न मांगो से सम्बन्धित 22 सूत्रीय ज्ञापन डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा। ज्ञापन में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों का शोषण रोकने, आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी 2026 से लागू करने, आशा को न्यूनतम 18000 रुपए व आशा संगिनी को 24000 रुपए मानदेय निश्चित करने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियमित करने एवं न्यूनतम मानदेय रुपये अट्ठारह हजार करने, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के संविदा कर्मियों को उपलब्ध रिक्तियों के अनुरूप नियमित करने एवं मृतक आश्रित कोटे से भर्ती किये जाने हेतु शासन की अनुमति की बाध्यता को समाप्त करने, पटरी रेहड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान, ई-रिक्शा एवं आटो को स्टैंड निर्धारित, एनएचएम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान, 108 एवं 102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली, प्रदेश के समस्त जिला सहकारी बैंकों वेतन पुनरीक्षण में बाधक बने आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता के वित्तीय मानकों को उत्तरांचल की तरह व्यवहारिक कर संशोधन करने, कृषि ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूरों का पारिश्रमिक तय करने, नगर निगमों में स्थायी सफाई कर्मियों की भर्ती तथा संविदा कर्मियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, ईपीएस -95 से मिलने वाली पेंशन में वृद्धि करने, सरकारी विभागों में रिक्तियों को भरने, पत्रकारों /श्रमजीवी पत्रकारों को सुरक्षा बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने जैसी मांगे प्रमुख रहीं। ज्ञापन देने वालों में जनपद के जिला इकाई अध्यक्ष बाल्मीकि शर्मा, जिलामंत्री दीपक राय, संरक्षक यूपी राय, विजयकृष्ण, रानु अग्रवाल, विपुल रावत, प्रमिला, रिजवाना आदि उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular