HomeSliderIND A vs SL A: भारत-श्रीलंका के बीच कब और कहां होगी...

IND A vs SL A: भारत-श्रीलंका के बीच कब और कहां होगी खिताबी जंग, मौसम से लेकर पिच रिपोर्ट तक देखें सभी डिटेल्स

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। मुकाबले के दौरान मौसम कैसा रहेगा और पिच कैसी रहने वाली है।

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज की दो फाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी हैं। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। श्रीलंका ए ने आफगानिस्तान ए को 103 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। अब खिताबी जंग भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला है। इससे पहले खेले गए मुकाबले के दौरान वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच झड़प हुई थी, जिससे इस मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है।

श्रीलंका की टीम अब तक इस टूर्नामेंट की बेहतरीन टीम रही है और उन्होंने 4 मैचों में से 3 मुकाबलों में जीत हासिल कर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। भारत दूसरे स्थान पर रहा। आइए आपको बताते हैं कि ये मैच कब और कहां खेला जाएगा। इसके अलावा मुकाबले के लिए पिच कैसी होगी और मौसम कैसा रहेगा?

भारत ए बनाम श्रीलंका ए फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार, 21 जून को खेला जाएगा। ये मैच रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये पूरी सीरीज इसी स्टेडियम में खेली गई है।

भारत ए बनाम श्रीलंका ए के मैच के लिए कैसी होगी पिच?

भारत ए बनाम श्रीलंका ए के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के लिए पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती है। यहां पर मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच खुल सकती है और इस वजह से स्पिनर्स को टर्न मिल सकता है। तो वहीं बल्लेबाज पारी की शुरुआत में अगर संभलकर खेलेंगे, तो आगे शॉट लगाना आसान हो जाएगा। इस सीरीज में भी यही देखने को मिला है। बल्ले और गेंद के बीच बराबर संतुलन देखने को मिलता है।

दांबुला का कैसा रहेगा मौसम?

दांबुला के मौसम पर नजर डालें, तो यहां पर बारिश की संभावना बनी हुई है। मैच के दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। तो वहीं 13 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 62 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular