HomeMarqueeआवारा सांड का आतंक, एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक लोग...

आवारा सांड का आतंक, एक सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

मौदहा। कस्बे में एक आवारा और उग्र सांड के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। पिछले करीब एक सप्ताह से सांड ने राह चलते लोगों पर हमला कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त था और उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।

सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम ने पशु चिकित्सकों की मदद से सांड को काबू में करने का अभियान चलाया। टीम ने पहले सांड को बेहोश करने के लिए इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने उसे रस्सियों की सहायता से बांधकर नियंत्रित किया। काफी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया।

मराठीपुरा निवासी संजय सिंह ने बताया कि सांड अचानक राहगीरों पर हमला कर देता था, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। बाजार और मुख्य मार्गों पर लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया था। सांड के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

नगर पालिका अध्यक्ष रजामुहम्मद ने बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी उग्र या घायल पशु की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular