Thursday, May 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeएआईएमआईएम ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, सांप्रदायिक घटनाओं पर जताई चिंता

एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, सांप्रदायिक घटनाओं पर जताई चिंता

फतेहपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में देश में बढ़ रही सांप्रदायिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ये ज्ञापन जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मोहीउद्दीन के नेतृत्व में दिया गया।

कलेक्ट्रेट पहुंचे संगठन के नेताओं ने कहा कि देश में भाईचारे का माहौल बिगाड़ने की कोशिशें हो रही हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में भोपाल की एक हालिया घटना का उल्लेख करते हुए इसे चिंताजनक बताया गया। संगठन ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के कथित बयानों पर भी आपत्ति जताई और कहा कि ऐसे बयानों से समाज में तनाव बढ़ता है।

पदाधिकारियों ने मांग की कि नफरत फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और देश में शांति एवं भाईचारा बनाए रखा जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहिउद्दीन एडवोकेट, कासिम सिद्दीकी, मोहम्मद नियाजुद्दीन, अब्दुल मोहिब, जैनुल आबिदीन, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद अनवर, जिला युवा मंत्री मोहम्मद फैसल, मोहम्मद नदीम खान, मोहम्मद साजिद, युवा शहर अध्यक्ष मेहराम अहमद, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद इसरार, मजहर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular