HomeMarqueeमहिलाओं की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, डीएम - एसपी ने दिए कड़े...

महिलाओं की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, डीएम – एसपी ने दिए कड़े कड़े निर्देश

मिशन शक्ति अभियान पर दिया जोर

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा, सहायता एवं कल्याण से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नियमानुसार शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर लंबित आवेदन पत्रों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी मिल सके।

बैठक में निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular