समाजवादी विचारधारा के समर्थन में दिखी मजबूत एकजुटता
लखनऊ। लखनऊ पश्चिम विधानसभा के काज़मैंन रोड, वार्ड संख्या 105 में आयोजित PDA पंचायत कार्यक्रम में समाजवादी विचारधारा के समर्थन में भारी जनसमूह उमड़ा। पूरे कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां एक ही नारा बार-बार गूंजता रहा “जनता का सम्मान तभी होगा, जब समाजवादी सरकार बनेगी।”
इस अवसर पर समाजसेवी नेता मोहम्मद एबाद की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों में उनकी लगातार भागीदारी और लोगों के बीच उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक जिम्मेदार और समर्पित नेता के रूप में स्थापित करती है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आम जनता से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और समाजवादी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सभा में उपस्थित लोगों ने वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर स्पष्ट संदेश दिया और एक स्वर में कहा कि एक बार फिर “साइकिल” को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनाब मो० अब्बास, इमरान अब्बास एवं केदार अली की अहम भूमिका रही। उनकी अगुवाई में यह कार्यक्रम क्षेत्रीय स्तर पर एक बड़ी राजनीतिक भागीदारी का उदाहरण बना।
कार्यक्रम में फुरकान, फाजिल, मन्नू, जीतू, कुलदीप, सुरेश राजपूत, आकिब सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। वहीं, जिला पंचायत सदस्य नेहाल, मोसिन, दीनू चौधरी, अतुल यादव, मयंक यादव, वसीम, विनोद कन्नौजिया, सलीम, इरफान, अब्बास, असद, पुलकित, आरिफ सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया।
अंत में वक्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि जनता के हक और सम्मान की रक्षा के लिए समाजवादी सरकार का गठन आवश्यक है, और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।





