Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshOtherहोमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लिया...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लिया जायजा

पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा, जिले में बनाए गए पांच परीक्षा केंद्र

तीन दिन चलने वाली परीक्षा में 13000 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

महोबा। शनिवार को शुरू हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुगम प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोक किया। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 2064 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

तीन दिन चलने वाली परीक्षा में 13000 अभ्यर्थी परीक्षा देगे। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न कराने के लिए मुकुंद लाल राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कालेज, वीर भूमि डिग्री कॉलेज ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी सहित पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षार्थी सुबह से परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंच गए। सुबह परीक्षार्थियों की गेट के बाहर तलाशी ली गई, इसके बाद कक्ष में प्रवेश करने से पहले चेकिंग की गई। बाद में परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया, जिससे शांतिपूर्ण और नकल विहीन तरीके से होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न कराई जा सके।

अधिकारियों ने निरीक्षण दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular