Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurविश्व आर्द्र भूमि दिवस पर नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन

विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन

हमीरपुर। आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को वन विभाग द्वारा जिला गंगा समिति हमीरपुर के सहयोग से विश्व आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर यमुना तटबंध हमीरपुर में नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज हमीरपुर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, आर्द्र भूमि के महत्व तथा पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अखिल, प्रवीण व सचिन रहे, जबकि द्वितीय स्थान शिखा, शगुन व प्रार्थना ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर नासिर व भास्कर रहे। विजेता प्रतिभागियों को बड़ी शील्ड, पानी की बोतल, लंच बॉक्स एवं डॉट पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहा सचान, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे धीरेंद्र सिंह, वनरक्षक पुष्पेंद्र कुमार, संजय कुमार, आरिफ खान, जेआरएफ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति, पक्षियों एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular