Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeकोतवाली बांसी क्षेत्र के ग्राम नेऊसा में जनचौपाल एवं बहु-बेटी सम्मेलन का...

कोतवाली बांसी क्षेत्र के ग्राम नेऊसा में जनचौपाल एवं बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन

बांसी सिद्धार्थनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत मंगलवार को थाना कोतवाली बांसी क्षेत्र के ग्राम नेऊसा में जनचौपाल एवं बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने सहभागिता कर कानून व अधिकारों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसी रोहिणी यादव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुए कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं व बालिकाओं ने नए कानूनों, महिला सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। जनचौपाल में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा कानून का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 112, 1090, 181, 1930, 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर यह संदेश दिया गया कि संकट की घड़ी में पुलिस हर समय महिलाओं के साथ खड़ी है। मिशन शक्ति टीम के उ0नि0 कमला प्रसाद मौर्य,हे0कां0 संतोष सोनकर, कां0 म0कां0 गीतांजलि कुशवाहा की भूमिका सराहनीय रही। मिशन शक्ति टीम द्वारा यह संदेश दिया गया कि महिला जागरूकता ही सुरक्षित व सशक्त समाज की आधारशिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular