Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeEntertainmentGolmaal 5: रामोजी नहीं, इस शहर में बनाया गया 'गोलमाल-5' का सेट,...

Golmaal 5: रामोजी नहीं, इस शहर में बनाया गया ‘गोलमाल-5’ का सेट, शूटिंग को लेकर रोहित शेट्टी का मास्टर प्लान

Golmaal 5 Shooting Update: रोहित शेट्टी और अजय देवगन का फन बैंटर देखने के लिए फैंस एक लंबे समय से इंतजार में थे। अब रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी की शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आ गया है। ‘गोलमाल-5’ की शूटिंग कब से शुरू होगी और किस शहर में फिल्म का सेट तैयार किया गया है, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

अजय देवगन की सबसे सफल फ्रेंचाइजी गोलमाल के 5वें पार्ट का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में एक बार फिर से अजय अपने दोस्तों के साथ मिलकर कौन सा बड़ा ‘गोलमाल’ करते हैं, ये देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक थे। रोहित शेट्टी ने फ्रेंचाइजी आएगी ये तो पहले ही बता दिया था, लेकिन अब हाल ही में फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी ये अपडेट भी सामने आ चुका है।

निर्देशक रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 के लिए काफी प्लान बनाए हैं। सिंघम हो या फिर गोलमाल और सिंबा, रोहित अपनी फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ‘गोलमाल-5’ का सेट बनाने के लिए अलग लोकेशन चुनी है।

अजय देवगन इस महीने से शुरू करेंगे गोलमाल 5 की शूटिंग

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलमाल 5 के लिए भव्य सेट तैयार किए जाने का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है। रोहित आमतौर पर अपनी फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद, वहां की रामोजी फिल्म सिटी या गोवा में करना पसंद करते हैं। गोलमाल 5 के लिए उन्होंने मुंबई की फिल्म सिटी को चुना है। फिल्म के लिए वहीं पर पुलिस स्टेशन, लोगों के घर, कैफे समेत कई भव्य सेट तैयार किए जा रहे हैं।

यह सेट अगले महीने के पहले सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएंगे। फरवरी के अंत से फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रोहित ने शूटिंग के लिए मुंबई फिल्म सिटी को इसलिए चुना, जिससे फिल्म के कलाकार रोजाना तय समय पर शूटिंग पर पहुंच सके और शूटिंग के बाद अपने घर, परिवार के बीच जा सके।

गोलमाल 5 में नजर आएंगे ये सितारे

गोलमाल 5 में अजय देवगन एक बार फिर से अपने किरदार गोपाल से सबको हंसाएंगे, तो वहीं उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो, गोलमाल के पहले पार्ट में नजर आए शरमन जोशी भी पांचवीं फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे।

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में एक महिला विलेन के आने की चर्चा थी, जिसके लिए करीना कपूर-सारा अली खान जैसी एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ रहे थे। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने किसी भी एक्ट्रेस के नाम की फाइनल घोषणा नहीं की है। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular