Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeआगामी 17 व 18 जनवरी को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय...

आगामी 17 व 18 जनवरी को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय दंगल को लेकर हुई बैठक

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। मौनी अमावस्या के अवसर पर राप्ती नदी तट पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरागत राम-राम कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया जाएगा। आगामी 17 व 18 जनवरी को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय दंगल में देश-विदेश के नामी पहलवान अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन करेंगे।

दंगल की तैयारियों को लेकर शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में धर्म रक्षा मंच एवं राम-राम दंगल आयोजन समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्म रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने परशुराम वाटिका स्थित दंगल स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस बार भी मौनी अमावस्या मेले में राम-राम कुश्ती दंगल आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दंगल में कई प्रतिष्ठित और चर्चित पहलवानों का आगमन सुनिश्चित हुआ है, वहीं क्षेत्रीय एवं स्थानीय पहलवानों को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। आयोजन को सफल और अनुशासित बनाने के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान लवकुश ओझा, चन्द्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय, लालजी शुक्ला, शत्रुहन सोनी, संजय मिश्रा, संतोष पासवान, तिलक बाबा, शैलेश सिंह, हरीश पाण्डेय, राजन अग्रहरि, हरीशंकर मिश्रा, अजय अग्रहरि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular