Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurपीएम आवास योजना ग्रामीण की प्रगति पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न,...

पीएम आवास योजना ग्रामीण की प्रगति पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, 30 नवंबर तक 228 अपूर्ण आवास पूरा करने के निर्देश

हमीरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला पूर्ति अधिकारी, पंचायतराज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, एलडीएम सहित सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में परियोजना निदेशक ने योजना की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति से जुड़ी बिन्दुवार जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 में कुल 51,745 परिवारों का सर्वे कराया गया है।

जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने बैठक में समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चयनित लाभार्थियों को कन्वर्जेन्स योजना के अंतर्गत शौचालय, विद्युत कनेक्शन, एलपीजी गैस कनेक्शन, स्वच्छ पेयजल तथा स्वयं सहायता समूहों से आच्छादन की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधूरे पड़े 228 आवासों को 30 नवंबर 2025 तक हर हाल में पूरा किए जाने के सख्त निर्देश सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए।

अंत में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने पर बल देते हुए बैठक का समापन किया। बैठक के उपरांत परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular