join us-9918956492—————–
70 वें निरंकारी संत समागम की तैयारियों में जुटे ब्रजवासी
ब्रज के निरंकारी भक्तों की सेवा का असर दिख रहा है दिल्ली में

मथुरा। दिल्ली में 18 नवम्बर से शुरू हो रहे 3 दिवसीय 70 वें वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम की तैयारियों में ब्रज के निरंकारी भक्त भी अपनी सेवाए दे रहे है !

स्थानीय प्रवक्ता किशोर “स्वर्ण” के अनुसार मंगलवार को छुट्टी का लाभ अलग अलग व्यापार से जुड़े भक्तों ने दिल्ली जाकर समागम सेवा करके कमाया,
ब्रज के भक्त 21नवम्बर समागम समापन तक निरंतर अपनी सेवाए अर्पित करेंगे,
मंगलवार को स्थानीय भक्तों ने समागम के विशेष आकर्षण “निरंकारी प्रदर्शनी” को सजाने में अपना योगदान दिया !
इसमें मथुरा सेवादल के शिक्षक अशोक दयालु के नेतृत्व में तमाम भक्त शामिल थे !
सेवादल संचालक मोहनसिंह ने बताया कि 70 वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियों में जुटे हज़ारों भक्तों की सेवाओं के परिणाम स्वरूप दिल्ली के आउटर रिंग रोड़, बुराड़ी मार्ग स्थित 400 एकड़ के मैदानों में एक बार फिर शामियानों का एक विशाल नगर बसने वाला है।
जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने बताया कि 70 वां समागम निरंकारी सत्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की पावन छत्र-छाया में होगा। इस समागम में देश के कोने-कोने तथा दूर-देशों से लाखों श्रद्धालु-भक्तों के भाग लेने की आशा है।
समागम स्थल पर तैयारियों का उद्घाटन सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव सिंह जी महाराज के कर-कमलों द्वारा गतदिनों किया गया था और तब से दिल्ली तथा आस-पास के श्रद्धालु भक्त अलग-अलग क्षेत्रों से एक-एक दिन के लिए आकर सेवा कर रहे हैं। बाहर से भी अनेक श्रद्धालु भक्त एक-एक सप्ताह के लिए योगदान दे रहे हैं। सभी के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु भक्त इस अवसर का लाभ उठा सकें। यहाँ सेवा को प्रभु भक्ति का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है।
सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज का पावन-पवित्र आशीर्वाद प्राप्त एवं दर्शन करते हुये तथा समागम मैदानों पर समागम की तैयारियां व साज-सजा करते हुये श्रद्धालु भक्तगण
सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज लगभग हर रोज़ समागम स्थल पर श्रद्धालु भक्तों को दर्शन देने तथा अपना पावन-पवित्र आशीर्वाद प्रदान करने के लिए आते हैं। इससे भक्तों को और भी उत्साह मिलता है। उन्हें लगता है कि हमारी सेवा परवान हो गई हैं।

समागम स्थल पर निरंकारी प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण होगा। प्रदर्शनी में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज तथा निरंकारी मिशन के कार्यों की झलक देखने को मिलेगी।
किशोर ” स्वर्ण “की रिपोर्ट————
https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s





