Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिये ‘1076’ नंबर आवंटित

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिये ‘1076’ नंबर आवंटित

join us-9918956492——————–
दूरसंचार विभाग ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिये ‘1076’ नंबर आबंटित किया है। इस नंबर के परिचालन में आने के बाद लोग इस पर कॉल कर सकते हैं और अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।दूरसंचार विभाग के आदेश में यह जानकारी दी गयी है।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह हेल्पलाइन नंबर का परिचालन उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय कॉल सेंटर की मदद से करेगा। इसमें 500 लोग काम करेंगे।रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन गठित करने का आदेश दिया है। इस हेल्पलाइन के जरिये लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

कर्मचारी शिकायत दर्ज करेंगे और उपयुक्त कार्रवाई के लिये संबंधित विभाग के पास भेजेंगे। शिकायतों के निपटान के मामले में प्रगति पर मुख्यमंत्री कार्यालय नजर रखेगा। यह नंबर इस साल के अंत तक चालू होने की संभावना है।

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular