join us-9918956492——————
यूपी के इटावा जिले में अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज एक युवक ने लड़की और उसके पिता को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली. इस घटना में प्रेमी और प्रेमिका की मौत हो गई, लेकिन घायल लड़की के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि जिले के बकेबर थाना क्षेत्र स्थित लखना कस्बे में नीलेन्द्र 24 नामक युवक ने बाजार में स्थित दुकान में बैठे नरेंद्र सिंह चौहान को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद नीलेन्द्र ने नरेंद्र सिंह चौहान के घर पहुंचकर उसकी बेटी और अपनी प्रेमिका आकांक्षा (22) को गोली मार दी.

इतना ही नहीं उसने उसी रिवॉल्वर से खुद को भी गोली मार ली. घटना में दोनों की मौत हो गई. घायल चौहान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नीलेन्द्र का आकांक्षा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन आकांक्षा के परिजन ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी. इससे नाराज होकर नीलेन्द्र ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s





