HomeMarqueeस्थानीय निकाय चुनावों में माहौल बीजेपी के खिलाफ

स्थानीय निकाय चुनावों में माहौल बीजेपी के खिलाफ

प्ले स्टोर से डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP

JOIN US-9918956492————–

उत्तर प्रदेश में इस महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में माहौल बीजेपी के खिलाफ है। बीजेपी के कट्टर समर्थक माना जाना वाला व्यापारी वर्ग जीएसटी जैसे कदमों को लेकर बेहद नाराज है।

उत्तर प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए इस महीने तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पांच साल बाद होने वाले इन चुनावों में आम तौर पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी का ही वर्चस्व रहता है और ज्यादातर उम्मीदवार उसके ही जीतते हैं। इसलिए इन चुनावों में बीजेपी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, लेकिन जमीनी हालात ऐसे नजर नहीं आ रहे। बीजेपी के अपने वोट बैंक की नजर राज्य सरकार के कामकाज पर तो है ही नहीं, वह तो केंद्र सरकार के कामकाज से बहुत ज्यादा नाराज नजर आ रहा है।

व्यापार मंडल का कहना है कि, “जीएसटी ने कारोबार को पूरी तरह तबाह कर दिया। बाजार में ग्राहक नहीं हैं, क्योंकि कैश सर्कुलेशन में नहीं है। ग्राहक नहीं है तो व्यापारी और कारोबारी क्या करेगा। बहुत ही खराब तरीके से जीएसटी लागू किया गया है। इससे तो हमारा पूरा कारोबार ही ठप हो जाएगा।” यह अकेले अजय अग्रवाल का मामला नहीं है। तमाम दूसरे व्यापारी और कारोबारी भी इसी तरह केंद्र की बीजेपी सरकार से नाराज हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular