प्ले स्टोर से डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP
JOIN US-9918956492————-
दमयंती,वत्सला, सलमा नन्दकिशोर दुबे सहित फर्रुखाबाद से दस ने खरीदे पर्चे
फर्रुखाबाद: नगर पालिका चुनाव के लिये अभी पार्टी प्रत्याशी तय भी नही कर पायी लेकिन पर्चा दावेदारों ने खरीद लिये| इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि या अंदर खाने में उनकी टिकट तय हो गयी है या फिर वह निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकती है| फ़िलहाल फर्रुखाबाद नगर पालिका के लिये दस लोंगो ने अपना पर्चा खरीदा|

नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष पद के लिये हरीश कुमार, नगर पंचायत कमालगंज से सुषमा देवी, बीना तिवारी व नसरीन बेगम ने पर्चा खरीदा| पहले दिन सबसे जादा दावेदार फर्रुखाबाद नगर पालिका पद के लिये दिखे|

पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी पूर्व चेयरमैंन दमयंती सिंह, पूर्व चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल, सलमा बेगम उनके पति हाजी अहमद अंसारी, रिआजुद्दीन, नन्दकिशोर दुबे ,शिशुपाल, शरद कटियार की पत्नी रेनू कटियार, निर्मला, कपड़ा व्यापारी कृष्ण कन्हैया सक्सेना ने पर्चा खरीदा|
माना जा रहा है की अभी यह संख्या 20 तक जा सकती है|
———————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





