Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeछात्रा के साथ गैंगरेप के बाद गोली मारने की घटना

छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद गोली मारने की घटना

join us-9918956492—————-
लखनऊ में शुक्रवार को छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद गोली मारने की घटना सामने आई है. घायल छात्रा को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी अब भी फरार है.

घटना मलिहाबाद के अलीनगर गांव की है. जहां बुधवार रात शौच के लिए खेत मे गई युवती को पहले से घात लगाकर बैठे 5 युवकों ने पकड़ लिया और तमंचे की नोंक पर सबने युवती से दुष्कर्म किया. युवती ने जब शोर मचाया तो दबंगों ने उसे गोली मार दी.

गुरुवार देर शाम होश में आई युवती ने गैंगरेप और गोली मारने की घटना का खुलासा किया. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी अब भी फरार है. एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले को पारिवारिक रंजिश से भी जोड़कर जांच की जा रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular