Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeगरीब बच्चियों की शादी सम्पन्न होने से बेटियों के माॅ-बाप को होगी...

गरीब बच्चियों की शादी सम्पन्न होने से बेटियों के माॅ-बाप को होगी राहत महसूस होगी-अनुपमा जायसवाल

JOIN US-9918956492—————————————————-
राम लीला मैदान में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम
गरीब बच्चियों की शादी सम्पन्न होने से बेटियों के माॅ-बाप को होगी राहत महसूस होगी-अनुपमा जायसवाल
बहराइच समाज कल्याण विभाग तथा नवयुवक श्रीराम चरित्र मानस प्रचार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत मौनी बाबा आश्रम ‘रामलीला मैदान’ में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम अन्तर्गत 11 गरीब पुत्रियों के हाथ पीले किये गये। इस अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथि मा. राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त (एम.ओ.एस.) श्रीमती अनुपमा जायसवाल, पीठाधीश्वर श्री सिद्धनाथपीठ महामण्डलेश्वर श्री रवि गिरि जी महाराज, जिलाधिकारी अजय दीप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल सहित अन्य अतिथियों ने नव दम्पत्तियों को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर मा. मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रारम्भ की गयी इस महत्वाकांक्षी योजना से सर्वसमाज की न जाने कितनी गरीब बच्चियों की शादी सम्पन्न होने से बेटियों के माॅ-बाप को जो राहत महसूस होगी उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों, स्वैच्छिक संस्थाओं से अपील की कि ऐसे पुनीत कार्यो में बढ़-चढ़ कर शरीक हों। उन्होंने कहा कि इस योजना से दहेज रूपी दानव का भी अन्त होगा। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के लिए नवयुवक श्रीराम चरित मानस प्रचार सेवा समिति की सराहना करते हुए कहा कि इससे दूसरे लोग भी प्रेरित होकर आगे आयेंगे।
पीठाधीश्वर श्री सिद्धनाथपीठ महामण्डलेश्वर श्री रवि गिरि जी महाराज ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि यह अत्यन्त पुनीत कार्य है, ऐसे आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी महानुभाव प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे आयोजनों में हर संभव सहयोग प्रदान करें।
रामलीला मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राजा पुत्र बुद्धसागर के साथ विनीता, दुर्गेश पुत्र रामगोपाल के साथ लक्ष्मी, राजेश पुत्र रमेश कुमार गौतम के साथ कल्पा, राहुल पुत्र छोटकऊ के साथ आरती, सुरेन्द्र पुत्र पुन्नीलाल सोनी के साथ मोनी, बिनी पुत्र स्व. शैलेन्द्र श्रीवास्तव के साथ सोमनी, दिनेश पुत्र रामपदारथ के साथ अन्नू, महेश पुत्र श्रवणकुमार के साथ गुड़िया, अरूण पुत्र स्व. जंगली के साथ बेबी, शिवराज पुत्र राधेश्याम के साथ सोनी तथा जगन्नाथ पुत्र राम मूर्ति के संग नेहा का विवाह वैदिक रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय दीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डी.के. सिंह, खण्ड विकास अधिकारी चित्तौरा सी.बी. यादव, भाजपा के जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, जय प्रकाश शर्मा, कृष्ण मोहन गोयल, जिला को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ‘जीतू’, ब्लाक प्रमुख शिवपुर के प्रतिनिधि पुरूषोत्तम जायसवाल, नवयुवक श्रीराम चरित मानस प्रचार सेवा समिति के अध्यक्ष दया शंकर पाण्डेय, संरक्षक प्रेम कुमार जालान व मुकुट बिहारी तिवारी, प्रबन्धक हरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, उप कोषाध्यक्ष कुमार वैभव सहित उमेश अस्थाना, रामेश्वर रस्तोगी, कालिका प्रसाद गुप्ता, विनोद टेकड़ीवाल, प्रमोद डालमिया, प्रेम जालान, मंशाराम, बद्री वैश्य, अनिल पाठक सहित अन्य गणमान्यजन, सम्बन्धित अधिकारी व नवविवाहित जोड़ों के सगे सम्बन्धी व अन्य लोग मौजूद रहे।
अतहर मेहदी की रिपोर्ट————————-
————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular