JOIN US-9918956492——————————————–
दवा के फर्जी भुगतान को लेकर लेखा प्रबंधक पर सीएमओ बना रहे थे दबाव
जिला लेखा प्रबंधक ने वित्त नियंत्रक को लिखा पत्र, लीपापोती में जुटे सीएमओ
लखनऊ। सरकार के प्रवक्ता और मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की तमाम सख्ती और हिदायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहें है। दवा के फर्जी भुगतान का दबाव बना रहे श्रावस्ती सीएमओ का एक मामला सामने आया है। जिला लेख प्रबंधक पर फर्जी भुगतान का दबाव बना रहे सीएमओ अब मामले की लीपापोती में जुट गये हैं। फर्जी तरीके से भुगतान करने को लेकर लेखा प्रबंधक पर जब सीएमओ साहब ने अधिक दबाव बनाना शुरू किया तो प्रबंधक ने वित्त नियंत्रक को पत्र लिख मामले की जानकारी दी।

20 जनवरी को जिला लेखा प्रबंधक की ओर से वित्त नियंत्रक को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि हमारे यहां जेएसएसके में जिन दवा की आरसी तक नहीं है उनको भी स्वास्थ्य इकाइयों के लिए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल की अनुमति के क्रम में आर्डर किया जा रहा है और उसके भुगतान भी कराये जा रहे हैं। इतना ही नहीं पत्र में इस बात की भी जानकारी दी गयी है कि इन भुगतान की पत्रावलियां मांगने पर मात्र एक लिस्ट दे दी गयी और बताया गया कि जिला क्रय समिति की ओर से यह आर्डर दिया जा रहा है।
चूंकि एनएचएम में टेंडर नहीं हो पाया था इसलिए मैने बिल के भुगतान के लिए एडी साहब का परमीशन बैकडेट में लिया गया था, जिसमें साफ लिखा गया था उसका भुगतान इस मद से कर लिया जाये। उसी के अधार पर भुगतान करने की बात कही गयी थी।
सीएमओ श्रावस्ती डीके सिंह
इस मामले की जानकारी नहीं हैं, आपके द्वारा ही सूचना मिली है मैं इसे दिखवाता हूं अगर कहीं पर गड़बड़ी है तो कार्रवाई की जायेगी।
प्रशांत त्रिवेदी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य
सीमाब नक़वी की रिपोर्ट ——————————————–
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





