JOIN US-9918956492——————————————–
तहरी भोज में पहुँचे कैबिनेट मन्त्री स्वतंत्र देव सिंह
मोहनलालगंज।हर गरीब को छत और इलाज की मुफ्त व्यवस्था कर किसानों के उज्जवल भविष्य की व्यवस्था करने का काम सरकार ने आये बजट में किया है।ये बाते निगोहा के बघौना गांव में तहरी भोज व कम्बल वितरण में आये कैबिनेट मंत्री स्वत्रंदेव सिंह ने कही।

सोमवार को बघौना गांव में तहरी भोज व कम्बल वितरण में शरीक होने जा रहे कैबिनेट मंत्री स्वत्रंदेव सिंह का पहले तो भावा खेडा गांव में ग्राम प्रधान चंदन सिंह द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद मंत्री बघौना गांव पहुंचे जहां स्वागत के बाद लोगों को सरकार द्वारा किये जा रहे कामो का बखान बायां किया। मंत्री जी ने पास हुये आम बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने आये बजट में किया गरीब किसानों को नए नए तोहफा लेकर आयी। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति बच्चों से गुटखा, पान मसाला न मंगाए, इसके साथ ही कहा कि जिस परिवार में एक शराबी होता है उसका परिवार बर्बादी की ओर अग्रसर होता है जिस गांव में चरस स्मैक के लती रहते है वह पूरा गांव बर्बाद हो जाता है। कहा कि स्वच्छ जीवन जीने के लिए नशा पट्टी बिल्कुल न करे नशा इन्शान को बर्बादी की ओर ले जाती है । जिसके बाद मंत्री जी ने बघौना व आसपास के गरीब असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया। इस अवसर पर सांसद मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर भी पहुंचे जहां लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता ओम प्रकाश शुक्ला, सतीश शुक्ला,बघौना ग्राम प्रधान धीरेन्द, निगोहां प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द दीक्षित, बैरिसालपुर प्रधान विन्नु सिंह, भगवान पुर ग्राम प्रधान अंकुर मिश्रा, भावाखेड़ा प्रधान चंदन सिंह, समेत कई ग्राम प्रधान व सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट———————————-
—————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





