HomeMarqueeकोर्ट से था स्टे आर्डर ,दबंगो ने प्रशासन की मिली भगत से...

कोर्ट से था स्टे आर्डर ,दबंगो ने प्रशासन की मिली भगत से जेसीबी से ढहा दिया गरीब का रोजी रोटी का जरीया

जौनपुर: नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जहाँगीराबाद मे लकी चाय की एक स्टाल है,चाय स्टाल संचालक लकी ने बताया की वह इस दुकान मे चाय बेचने की दुकान पिछले 80 साल से तीसरी पीड़ी मे कर रहे है ,यह दुकान उनके परदादा ने किराये पर ली थी ,मकान मालिक दुकान खाली करवाने के लिए तरह तरह के हथकण्डे अपना रहा था।लेकिन दुकान खाली कराने का मुकदमा कोर्ट मे विचाराधीन है एवं कोर्ट द्वारा उक्त भवन मे किसी प्रकार का निर्माण तोड़ फोड़ के लिए स्थगन आदेश भी है।
बावजुद इसके मकान मालिक ने दंबगई  दिखाई और कोतवाली पुलिस की मिली भगत से रात करीब डेढ़ बजे जेसीबी द्वारा उक्त दुकान को ढहा दिया गया ।दुकान के अंदर दुकानदारी का सारा समान रखा हुआ है ,यह तो संयोग था की दुकान के अंदर कोई मौजुद नही था वर्ना किसी की जान भी जा सकती थी।
जेसीबी द्वारा दुकान तोड़ने की खबर जब रात मे पड़ोसियों द्वारा दुकानदार को लगी तो वो रात मे ही आकर शोर मचाना शुरू कर दिया और डायल 100 को फोन मिलाया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और दो युवको को मौके से उठा लिया लेकिन अभी तक न तो दबंगो द्वारा की गई दंबगई के खिलाफ पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज किया है।और नाही कोतवाली पुलिस कोई कार्यवाही करने की मंशा दिखा रही है।जिससे यह प्रतित होता है कि उक्त कर्त्य मे पुलिस की भी मिली भगत है।
बहरहाल कुछ भी हो दंबगो द्वारा खुले आम किसी का भी शटर तोड़ कर रात मे इतनी दंबगई दिखाना कानुन व्यवस्था को ठेंगा दिखाना है।
उक्त कर्त्य के बाद दुकानदार के मन मे दंबगो का भय व्याप्त है और उसका कहना है कि दबंग लोग उसे जान से मारने की धमकी लगातार दे रहे है।
कुछ भी हो लेकिन नगर कोतवाली क्षेत्र मे व्यापारियो मे भय का आतंक छाया हुआ है।कोतवाली पुलिस बिना किसी कोर्ट के फरमान के किसी के भी दुकान मे आकर ताला लखा देती है।
किसी को भी कब्जा दिला देती है। लोग अपनी फरियाद उच्च अधिकारियों से करते रह जाते है लेकिन होता वही है जो कोतवाली पुलिस चाहती है।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular