HomeMarqueeपत्नी से झगड़े के बाद पति ने किया मिट्टी का तेल डालकर...

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने किया मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने किया मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास, मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज  के गनेशखेङा गाँव में पति ने झगङे के बाद पत्नी पर मिट्टी का तेल डालने के बाद आग लगाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पङोसियों ने आग बुझाकर महिला की जान बचाई।जिसके  झुलसी महिला ने मायके वालो के साथ मोहनलालगंज कोतवाली पहुँचकर पति के खिलाफ जानलेवा हमले के प्रयास सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया है।
गनेशखेङा निवासी गजनू ने बताया उसका विवाह 16साल पहले रज्जन से हुआ था शादी के बाद से ही पति रज्जन आये दिन उसे मारता पीटता था गुरूवार की दोपहर मामूली बात को लेकर झगङे के बाद पति ने उसके कपङो पर मिट्टी का तेल डालकर माचिस की तिली जलाकर उसको आग लगाने के बाद मौके से भाग निकला।वही उसकी चीख-पुकार सुनकर दौङे पङोसियों ने आग बुझाकर उसकी जान बचाई जिसके बाद उसने अपने मायके वालो को घटना की सूचना दी।वही पीङित महिला ने मोहनलालगंज कोतवाली पहुँचकर आरोपी पति के खिलाफ  हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया है।
——————————————————————————————————————–

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular