एंटी भू-माफिया टीम ने खाली कराये आठ बीघा पशुचर भूमि
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज एसडीएम कार्यालय में आज आहुत हुई बैठक में एंटी भू-माफिया टीम की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह बताया कि टीम द्वारा तीन प्रकरण आॅन लाइन और 11 प्रकरण आॅफ लाइन लम्बित थे जिसमें एंटी भू-माफिया टीम द्वारा आॅन लाइन के तीनों प्रकरणों को निस्तारण कर दिया है गया वहीं आॅफ लाइन के 11 प्रकरणों में सात शिकायतों को निस्तारण कर दिया और चार प्रकरण लम्बित है।

एसडीएम सन्तोष कुमार सिहं ने बताया गुरूवार को तहसीलदार शम्भू शरण के नेतृत्व में राजस्व टीम ,एक कम्पनी पीएसी बल के साथ रतियामऊ गाँव पहुँचकर पशुचर की सुरक्षित जमीन पर प्रधान सहित दर्जन भर के करीब बाहरी लोगो द्वारा झोपङी व पक्के निर्माण कर सरकारी जमीन पर किये गये अवैध कब्जो को हटाया गया। एसडीएम ने बताया पक्के निर्माण करने वाले लोगो ने घरो में रखे सामान को निकालने के बाद खुद से अवैध निर्माण को तोङने की बात कही जिसके बाद उन्हे सामान हटाकर तीन दिन में खुद से अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिये गये है। मोहनलालगंज एसडीएम के निर्देश पर गुरूवार को तहसीलदार ने राजस्व टीम व एक कम्पनी पीएसी व पुलिस बल के साथ रतियामऊ गाँव में सरकारी पशुचर की सुरक्षित बेशकीमती आठ बीघे जमीन पर प्रधान व बाहरी लोगो द्वारा झोपङी व पक्का निर्माण कर किये गये अवैध कब्जे को खाली कराकर सरकारी जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराया।वही पक्के निर्माण करने वाले अवैध कब्जाधारको को नोटिस देकर तीन दिन में खुद से अवैध कब्जा हटाये जाने के निर्देश जारी किये है।

——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





