HomeLucknowदीक्षांत उत्सव के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

दीक्षांत उत्सव के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

लखनऊ, 29 जून। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह (8 जुलाई, 2026) के पूर्व आयोजित किए जा रहे ‘दीक्षांत उत्सव’ के अंतर्गत सोमवार को विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम अल्लुनगर डिगुरिया के प्राथमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन विधि अध्ययन संकाय के सहायक आचार्य डॉ. तान्या सागर एवं डॉ. आशीष शाही के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के कुल 22 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “मेरी माँ” रखा गया, जिस पर बच्चों ने एक घंटे की निर्धारित समयावधि में अपनी कल्पनाशीलता और भावनाओं को चित्रों के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी माँ के प्रति प्रेम, सम्मान और स्नेह को रंगों के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में विनय रावत (कक्षा 7) ने प्रथम, अल्फिशा (कक्षा 5) ने द्वितीय तथा अंशिका मिश्रा (कक्षा 5) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बधाई दी गई तथा अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम माननीय कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन तथा दीक्षांत उत्सव की संयोजक डॉ. नलिनी मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता की भावना का विकास करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular