सीबीएसई की ओर से री-इवैल्युएशन प्रक्रिया के बाद लगभग 99.7 प्रतिशत छात्रों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इस बार यह प्रक्रिया 10 दिनों के भीतर पूरी हो गई है।
सीबीएसई की ओर से कक्षा बारहवीं री-इवैल्युएशन के जरिये रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे में रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। बता दें, सीबीएसई ने अब तक लगभग 99.7 प्रतिशत छात्रों के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सीबीएसई ने कहा है कि इस बार अधिक संख्या में आवेदन आने के बावजूद भी यह प्रक्रिया महज 10 दिन के भीतर पूरी हो गई है।
पिछले साल इतने दिनों में पूरी हुई प्रक्रिया
सीबीएसईकी की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक पिछले साल यानी 2025 में इस प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 15 दिनों का समय लगा था। यानी इस बार यह प्रक्रिया कुल 5 दिन पहले पूरी हो जाएगी। सीबीएसई ने यह भी कहा है कि सभी आवेदनों की जांच जल्द से जल्द पूरी की जाएगी और फाइनल रिजल्ट की घोषणा भी जल्द ही सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी।
इन विषयों में हुई अंकों की बढ़ोतरी
री-इवैल्युएशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबसे ज्यादा अंकों की बढ़ोतरी फिजिक्स और अंग्रेजी विषय में हुई है। बता दें, मोक्ष यादव को पहले अंग्रेजी विषय में कुल 33 अंक दिए गए थे। लेकिन री-इवैल्युएशन प्रक्रिया के बाद मोक्ष यादव को अंग्रेजी विषय में कुल 63 अंक मिले हैं।
21 जून से शुरू हुई प्रक्रिया
री-इवैल्युएशन प्रक्रिया के बाद नतीजे जारी करने की प्रक्रिया 21 जून से शुरू हो गई है। अब तक कुल 97 प्रतिशत छात्रों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही जिन छात्रों का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। बोर्ड ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि बचे हुए छात्रों का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जाएगा।





