HomeMarqueeदो हजार के नोटो का एटीएम व बैंक में संकट 

दो हजार के नोटो का एटीएम व बैंक में संकट 

दो हजार के नोटो का एटीएम व बैंक में संकट
कानपुर महानगर। नोटबंदी के बाद एक बार फिर एटीएम और बैंको में दो हजार के नोटो का संकट गहराने लगा है। बाजार में भी दो हजार के नोट लगभग गायब हो चुके है। कानपुर में वर्तमान समय मेें अधिकतर एटीएम या तो खराब है या उनमें कैश ही नही है। जिन एटीएम में कैश है भी तो बडे नोट नही है। सौ-पचास व छोटे नोटो के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
कानपुर नगर में इस समय बडे नोटो में दो हजार के नोट का संकट गहराता जा रहा है। बैंको या एटीएम में ज्यादा पैसा निकालने वालो को दो हजार के नोट नही मिल पा रहे है जिससे उन्हे दिक्कतो का सामना करना पड रहा है और लोग मायूस होकर वापस लौट रहे है। लोगों की माने तो बडे नोट लोग डंप कर रहे है, जिसके कारण यह परेशानी हो रही है। व्यापारियों को भी बडे नोट बाजार में पर्याप्त मात्रा में न होने से दिक्कतों का सामना करना पउ रहा है। वयापारियों का कहना है कि बडे नोटो की कमी से बहुत परेशानी हो रही है। बाहर से आने वाले छोटे व्यापारी छोटे नोट और रेजगारी ला रहे है, जिन्हे बैंक ले नही रही है जिससे व्यापारियों की हालत खराब हो रही है वहीं व्यापारी पर भी इसका असर पड रहा है। व्यापारियों का मानना है कि कहीं न कहीं बडे नोट को डंप किया जा रहा है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular