पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का जन्मदिन मनाया गया
कानपुर महानगर। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का जन्मदिन पार्टी मुख्यालय सुरभि हाउस सब्जीमण्डी बादशाहीनाका में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया तथा उनके व्यतित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गयी।

इस अवसर पर प्रान्तीय प्रवक्ता सुरेश गुप्ता ने बताया क चन्द्रशेखर का जन्म 17 अप्रैल 1927 को इब्राहिम पटटी जिला बलिया में एक कृषक परिवार में हुआ था। वह राज्य सभा के सदस्य रहे और 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनी तो उन्होने मंत्री पद नही स्वीकार किया। उन्होने कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत को अच्छी तरह समझने के लिए पद यात्रा की। कहा उन्होने लोक सभा में बलिया से सांसद मण्डल 8 आर उसका नेतृतव किया। वह सात माह तक प्रधानमंत्री के पद पर भी रहे तथा वह अपनी वाक पटुता के लिए जाने जाते थे। गोष्ठी का संचालन कमलेश फाइटर ने किया तथा सत्येन्द्र खन्ना, विमलेश पाठक, सुरेश अग्रहरि, प्रमोदयादव, आकाश सिंह, रीता गुप्ता, मो0 उस्मान, संजय पाल, लतीफ बाबा, मो0 असलम, जोगेन्दर सिंह, सुरेश वारसी, शिव सिंह आदि मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





