HomeEntertainment‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का ग्लोबल जलवा, नेटफ्लिक्स की टॉप-10 लिस्ट में दूसरे...

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का ग्लोबल जलवा, नेटफ्लिक्स की टॉप-10 लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंची सीरीज

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की हालिया सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर’ को दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 19 अगस्त 2026 को सामने आई जानकारी के मुताबिक, सीरीज Netflix की Global Top 10 Non-English TV List में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

1999 के कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज भारतीय वायुसेना के Golden Arrows Squadron की कहानी और उनके साहसिक अभियानों को केंद्र में रखती है। इसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा और मिहिर आहूजा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

सीरीज में भारतीय वायुसेना के अभियानों, जवानों के जज्बे और युद्ध के दौरान सामने आई चुनौतियों को दिखाया गया है। इसकी कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और नेटफ्लिक्स पर इसका प्रीमियर 7 अगस्त 2026 को हुआ था।

MiG-21 पर भी बनेगी डॉक्यूमेंट्री

सीरीज की सफलता के बीच नेटफ्लिक्स ने ‘The Last Salute’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री की घोषणा भी की है। यह भारतीय वायुसेना में MiG-21 के 62 साल के सफर और उससे जुड़े पायलटों की यादों पर केंद्रित होगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular