कैबिनेट मन्त्री सतीश महाना ने चौपाल लगा सुनी समस्याएं

0
159
कैबिनेट मन्त्री सतीश महाना ने चौपाल लगा सुनी समस्याएं
शुजागंज(फैज़ाबाद) उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मन्त्री श्री सतीश महाना ने आज रात्रि तहसील रुदौली के ग्राम सभा कैथी में ग्राम स्वराज अभियान के अन्तंर्गत चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओ को सुना।सतीश महाना ने टैक्स लेने की बात कही श्री महाना ने प्रदेश सरकार ने सुलभ शौचालय को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री ने हर ग्राम पंचायतों के सभी घरों में ओ डी एफ़ के तहत शौचालय चार माह के अन्दर पूर्ण करदिया जायेगा।
वही विद्युत् को लेकर मन्त्री जी ने बताया कि बिजली चौबीस घण्टे सभी घरों में होगी।लेकिन यहां तो छः घण्टे तो सुद्ध बिजली आती नही।वही ग्रामीणों ने बालू खनन को लेकर सबसे उत्सुकता दिखी लोगों ने मंत्री जी से अवैध खनन को को लेकर बात को रखा।जिससे बालू खनन के समय सड़के ध्वस्त होजाती है।यही देखिये माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी सड़कों को गढ़ा मुक्त करने की बात कही थी।परन्तुएक भी सड़के आज तक गढ़ा मुक्त नही बल्कि सभी सड़के गड्ढा युक्त होती जारही हैं।जब कोई मंत्री या बड़ा नेता आता हैं तब जाके सड़कों पर पेवन्द लगाए जाते है।चौपाल में उपस्थित रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव विधायक  बावा गोरखनाथ विधायक श्रीमती शोभा सिंह एस एस पी डॉ मनोज कुमार डी एम् अनिल पाठक एस डी एम् पंकज सिंह सी ओ रुदौली अमर सिंह कोतवाल जयवीर सिंह चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रताप सिंह एस आई सुनील कुमार पवन राठौर लेखपाल राम वृक्ष मौर्य फकीरे प्रसाद थे
ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here