HomeMarqueeकठुआ गैंगरेप तथा मर्डर केस किया गया ट्रांसफर अब रोज होगी सुनवाई

कठुआ गैंगरेप तथा मर्डर केस किया गया ट्रांसफर अब रोज होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कठुआ में आठ साल की बच्ची से गैंगरेप और उसकी हत्या का मुकदमा जम्मू कश्मीर से बाहर पठानकोट की अदालत में ट्रांसफर कर दिया. कोर्ट ने इसके साथ ही इस मुकदमे की सुनवाई पर लगी रोक हटा दी.बता दें कि कठुआ रेप पीड़‍िता के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसमें परिजनों ने इस मामले को चंडीगढ़ कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की थी. उस दौरान परिजनों ने जान का खतरा होने की भी आशंका व्‍यक्‍त की थी.
सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका सुनवाई के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने इस मामले को किसी अन्‍य राज्‍य में ट्रांसफर करने पर आपत्ति जताई थी. सरकार ने कहा था कि राज्‍य में ही इसके फेयर ट्रायल की व्‍यवस्‍था कर दी जाएगी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार की मांग को दरकिनार कर दिया है.


चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और जस्टिस इंदु मल्होत्रा की पीठ ने निर्देश दिया कि इस मुकदमे की सुनवाई अदालत के बंद कमरे में तेजी से की जाए और किसी देरी से बचने के लिए रोजाना इसकी सुनवाई की जाएगी. बेंच ने इस मामले में उर्दू में दर्ज बयानों का अंग्रेजी में अनुवाद कराने का भी निर्देश दिया है.

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि इस मुकदमे की सुनवाई जम्मू कश्मीर में लागू रणबीर दंड संहिता के प्रावधानों के हिसाब से की जाएगी. कोर्ट ने कहा कि मुकदमे की सुनवाई आरोपियों और पीड़ित परिवार के लिये पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए.
कोर्ट ने कहा कि इस दौरान पीड़ित के परिवार और उनके मुकदमे का प्रतिनिधित्व कर रही वकील को मुहैया कराई गई सुरक्षा बरकरार रहेगी. वहीं इस मामले में आरोपी किशोर को मिली सुरक्षा भी जारी रहेगी.
बता दें कि एक घुमंतू कबीले की आठ साल की बच्ची कठुआ जिले के पास स्थित गांव में अपने घर के पास से 10 जनवरी को लापता हो गई थी और उसका शव एक हफ्ते बाद उसी इलाके के जंगल में मिला था.

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular