Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeMarqueeसड़क पर सुरक्षित होंगे आप जब होगा हेलमेट का साथ

सड़क पर सुरक्षित होंगे आप जब होगा हेलमेट का साथ

सड़क पे सुरक्षित होंगे आप जब होगा हेलमेट का साथ
आजकल यतायात नियमों का उल्लंघन करना हमारी युवा पीढ़ी के लिए एक आम बात है। साठ हजार की मोटरसाइकिल खरीदने के बाद भी लोग हेलमेट पहनने में लापरवाही करते हैं। इसी का नतीजा है कि देश में सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार लोगों की मौत अधिक हो रही है। दिन प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं का यह एक मुख्य कारण है। छोटी सी गलती हमारे जीवन पर भारी पड़ सकती है इस बात का लोग अक्सर आंकलन नहीं कर पाते और दो पहिया वाहन को बिना हेलमेट पहने चलने की भूल कर बैठते है ।
इसी संकल्प में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रसिद्ध यूट्यूब चैनल “मंच आपका” ने पैरोडी के माध्यम से लोगों को हेलमेट के महत्व को समझाते हुए इसे हमेशा इस्तेमाल करने की अपील की है। हर वर्ष देशभर में लाखों दुर्घटनाएं हेलमेट न पहनने की लापरवाही के कारण से होती है। यह गीत समाज के सभी वर्गों के लिए एक संदेश है कि छोटी सी लापरवाही हमारे बहुमूल्य जीवन पर भारी पड़ सकती है। “मंच आपका” के संस्थापक संतोष कुमार (शानू गुप्ता) का कहना है कि – “एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का यह दायित्व है की हम यातायात नियमो का पालन करें। साथ ही यह गीत जन-जन तक इस संदेश को पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है।” स्टाइल और फैशन के कारण भी कई लोग हेलमेट को नज़र अंदाज़ करते हैं पर सावधानी और सतर्क रहना जीवन में कितना ज़रूरी है इस बात को गीत में बखूबी दर्शाया गया है। सरकार ने भी कई नियम देश भर में लागू किये हैं जिसमे दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है जैसे की पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट दो पहिया वाहनों में इंधन नहीं डाला जाएगा। सरकार के इसी मुहीम को और भी सुदृढ़ बनाने की और ये गीत मंच आपका के द्वारा एक सराहनीय प्रयास है। बात छोटी लगती होगी पर यह आपके बहुमूल्य जीवन के लिए अतिआवशयक है। हेलमेट की अहेमियत को जानने के लिए इस विडियो को देखें https://youtu.be/XATFmixyacM समाजिक समस्याओं से जुड़ी और विडियोज के लिए इस चैनल को देखें https://www.youtube.com/manchaapka और https://www.facebook.com/manch4you/ से जुड़े।
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular