HomeMarqueeजिला कारगार मे निरुद्ध कैदी की बीएचयू मे इलाज के दौरान मौत,समय...

जिला कारगार मे निरुद्ध कैदी की बीएचयू मे इलाज के दौरान मौत,समय रहते नही हो पाया उपचार

जिला कारगार मे निरुद्ध कैदी की बीएचयू मे इलाज के दौरान मौत,समय रहते नही हो पाया उपचार
जौनपुर जिला कारागार में बंद एक बंदी की उपचार के दौरान बीएचयू में कल रात मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर निवासी राजाराम का बेटा संजय गौतम दुराचार के आरोप में पिछले 38 महीने से जेल में बंद था। मृत बंदी के परिजनों का आरोप है कि 26 मार्च को जेलर से उसने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। लेकिन जेलर ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।
उसकी शिकायत नजरअंदाज कर दी गई। 28 मार्च को उसकी हालत अधिक गंभीर हुई तो आनन फानन में बीएचयू में भर्ती करा दिया गया था। जहां इलाज के दौरान कल रात 11:50 पर बजे उसकी मौत हो गई। मृतक संजय के पिता का कहना है कि यदि जेलर ने बेटे की तबीयत खराब होने की शिकायत को समय से सुन लिया होता और उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
इस संबंध में जेलर सुरेश चंद्र का कहना है कि बंदी संजय टीबी का मरीज था। उसका इलाज काफी दिनों से चल रहा था। बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इलाज में जेल प्रशासन की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular