शिक्षक दिवस पर सीएम योगी का शिक्षकों को संदेश

0
563

लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर सेल्फी वीडियो संदेश साझा कर शिक्षकों के योगदान को नमन किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

प्राचीन ज्ञान परंपरा का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की गौरवशाली ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश प्राचीन काल से ही ज्ञान, साधना और संस्कारों की भूमि रहा है। उन्होंने काशी, सारनाथ, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज जैसे प्रमुख केंद्रों का जिक्र किया।

उन्होंने शुकतीर्थ और नैमिषारण्य की ज्ञान परंपरा को भी याद किया और कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती ने भारतीय ज्ञान-विज्ञान, आयुर्वेद, अध्यात्म और दर्शन की परंपराओं को समृद्ध किया है।

आधुनिक शिक्षा और तकनीक पर जोर

सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश के शिक्षक इस गौरवशाली ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे हैं। बदलते दौर में विद्यार्थियों को नई चुनौतियों के लिए तैयार करने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो संदेश

सीएम योगी का यह संदेश शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के प्रति सम्मान और शिक्षा में आधुनिक तकनीक व नवाचार की आवश्यकता पर केंद्रित रहा। उन्होंने शिक्षकों को नई पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बताया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here