join us-9918956492—————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े
लखनऊ में विधानसभा के सामने एक परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया है मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने सभी को बचाया और सभी को हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया, पीड़ित परिवार में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ पहले रेप किया गया उसके बाद उसकी हत्या कर सुसाइड का रूप दिया गया था मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी नही की जिससे आहत हो परिवार ने ये कदम उठाया।

उन्नाव के थाना अजगैन इलाके का रहने वाला ये परिवार जब विधानसभा के सामने पहुचा और मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया तो वहाँ मौजूद पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। विधानसभा की सुरक्षा में तैनात फौरन महिला पुलिस कर्मी हरकत में आई और सभी को बचाया, पीड़ित परिवार का मुखिया अनिल कुशवाहा अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ जान देने पहुचा था पीड़ित का आरोप है कि बीते 24 सितंबर को उसकी 12 साल की बेटी के साथ पहले रेप किया गया उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन आरोपियो की आज तक गिरफ्तारी नही की गई।

मामला मीडिया की सुर्खियां भी बना था और पीड़ित परिवार ने तमाम अधिकारियो से आरोपियो की गिरफ्तारी और बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर दफ्तरों के चक्कर भी लगाए लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कोई कार्रवाई करना मुनासिब ना समझा। जिसके बाद आज इस परिवार को ये कदम उठाना पड़ मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी शिव कुमारी ने बताया कैसे उसने सभी को जान देने से रोका।
इस घटना ने साफ कर दिया कि सूबे के मुख्यमंत्री लाख अधिकारियों को नासिहयत दे लेकिन ये पुलिस के अधिकारी ऐसे संवेदनशील मामलो में कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को टरकाना पसंद करते है। अब देखना होगा इस परिवार की बेटी को मरने के बाद भी क्या इंसाफ मिलेगा। आखिर कब होंगे दुष्कर्मी और हत्यारे गिरफ्तार।
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|