Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeHealthमधुमेह के कारण 20 लाख महिलाओ की हर वर्ष मृत्यु हो जाती:डॉ...

मधुमेह के कारण 20 लाख महिलाओ की हर वर्ष मृत्यु हो जाती:डॉ ए.के. तिवारी

join us-9918956492—————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े 
विश्व मधुमेह दिवस के ठीक एक दिन पूर्व देश में बढ़ते मधुमेह के शिकार होते लोगो को देख कर जय क्लिनिक एवं डायबिटीस केयर सेंटर के निर्देशक डॉ ए.के. तिवारी ने लखनऊ के प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह संघ के अनुसार मधुमेह विश्व में महिलाओ में मौत का नौवा सबसे प्रमुख कारण है। एक अनुमान के अनुसार विश्व में मधुमेह के कारण 20 लाख महिलाओ की हर वर्ष मृत्यु हो जाती है। हर 10 में से 1 महिला मधुमेह से ग्रसित है। जो महिलाओ में टाइप 2 डाइबिटीस से ग्रसित है उनमे ह्रदय का रोग सामान्य महिलाओ की अपेक्षा 10 गुना अधिक होता है। 

आपको बता दे विश्व मधुमेह दिवस 1991 में अंतर्राष्ट्रीय संघ व विश्व स्वास्थ्य संघ के द्वारा मधुमेह के बढ़ते दुष्प्रभाव के संदर्भ में लिया गया एक संयुक्त निर्णय के रूप में बनाया गया दिवस है। जिसे हर वर्ष 14 नवम्बर को पुरे विश्व में मनाया जाता है। 

मधुमेह एक महामारी के तौर पर भारत को बहुत ही तेजी से अपने गर्भ में समाता जा रहा है। आज के वक्त में भारत में मधुमेह के 6 करोड़ 20 लाख स्पष्ट मधुमेह रोगी दर्ज हो चुके है। वर्ष 2000 में भारत में विश्व के सबसे ज्यादा 3 करोड़ 17 लाख मधुमेह रोगी दर्ज किये गए थे ,तथा चीन दूसरे नंबर पर 2 करोड़ 8 लाख रोगियों के साथ रहा तथा अमेरिका विश्व में 1 करोड़ 77 लाख रोगियों के साथ विश्व में तीसरा सबसे अधिक मधुमेह रोगियों की संख्या दर्ज करने वला राष्ट्र था। हमारे देश में महिलाओ के प्रति गंभीर बीमारियों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने में विशिष्ट ध्यान देने की आवश्यकता है। 
हमारे देश में मधुमेह की दवाईया ,मधुमेह के समाधान से संबंधित उच्च तकनीक तथा मधुमेह से संबंधित उचित जानकारी एवं ज्ञान हर महिला की पहुंच में होना चाहिए। जिससे उनको मधुमेह की रोकथाम तथा नियंत्रण करने में आसानी रहे। 
हमारे देश की हर महिला को गर्भ धारण से पहले ,गर्भधारण क्र दौरान होने वाले मधुमेह के खतरे से बचने के लिए उचित सुविधाएं जानकारिया तथा समाधान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। 
सतीश संगम की रिपोर्ट————-
———————————————————————————————————————अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular