Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeMarqueeपाँच लाख मूल्य के 130 पेटी अवैध शराब के साथ तीन शराब...

पाँच लाख मूल्य के 130 पेटी अवैध शराब के साथ तीन शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

जौनपुर: पुलिस अधीक्षक जौनपुर के.के. चौधरी के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो एवं इसमें संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत एंव श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में कार्य करते हुए थाना सिकरारा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। दिनांक 20.04.18 को थानाध्यक्ष सिकरारा  श्री अजीत कुमार सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र/रात्रि गस्त में रीठी बाजार के पास मौजूद थे, कि तभी जरिए मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि शराब तस्कर पिकअप पर शराब लादकर गड़हरा पुल के रास्ते थाना बक्सा की तरफ से थाना क्षेत्र सिकरारा की तरफ आ रहे है । मुखबिर खास की सूचना पर बिस्वास करके गडहरा पुलिया पर पहुँचकर पुल व पेड़ों की आड़ में छिपकर उक्त पिकअप के आने का इन्तजार करने लगे कि करीब 20 मिनट बाद बक्सा थाना क्षेत्र की ओर से आती हुई चार पहिया वाहन का प्रकाश दिखाई दिया। जिसे पूर्व की योजनानुसार लकडी के बैरियर को सड़क पर फेक कर पिकअप को रोकना चाहे कि पुल पर ही पिकअप रोक कर पाँच व्यक्ति पिकअप से उतरकर भागना शुरु कर दिए, जिन्हे पकडने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा पीछा किया गया तो एक व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। अपने आप को हमले से बचाते हुए पुलिस बल द्वारा तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा दो व्यक्ति अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । पकड़े गये व्यक्तियों से कडाई से पूछताछ करने पर बताए कि साहब करिया यादव व कमलू पासी जो भग गये है वही देशी शराब बाहर से मगां कर एक जगह इकठ्ठा करते है जिसे हमलोग पिकअप पर लाद कर छोटे छोटे दुकानदारों को कम दाम पर बेचते है तथा इनसे प्राप्त पैसो से हम लोग आपस में बराबर बराबर बाट लेते है । साहब गिरफ्तारी से बचने के लिए हम लोगों द्वारा आप लोगों पर फायर किया गया था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर  थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 65/18 धारा 419,420,467,468,471 भादवि, मु0अ0स0 65/18 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, मु0अ0स0 65/18 धारा 307 भादवि ( पुलिस मुठभेड़ ) मु0अ0स0 65/18 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.चन्द्रशेखर गौतम पुत्र भूलन राम निवासी ग्राम रीठी थाना सिकरारा जौनपुर ।
2.मैनबहादुर यादव  पुत्र ठाकुरदीन यादव निवासी ग्राम रामनगर थाना सिकरारा जौनपुर।
3.मुकेश कुमार उर्फ गुलाब पुत्र देवी प्रसाद हरिजन निवासी ग्राम लेधुआ थाना सिकरारा जौनपुर
फरार अभियुक्तों का विवरण-
1. करिया यादव उर्फ मनोज यादव पुत्र स्व0 सुरेश यादव निवासी ग्राम रीठी थाना सिकरारा जौनपुर
2. कमलू पासी पुत्र हरिहर पासी निवासी ग्राम रीठी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
कुल बरामदगी-
1.130 पेटी कुल 6240 सीसी (180ml)  मघ्य प्रदेश निर्मित BOMBAY मार्का देशी शराब मूल्य 05 लाख रुपया
2. 01 अदद देशी तमन्चा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 अदद फायर शुदा कारतूस 315 बोर
3. एक अदद BOLERO MAXIRUCK पिकअप
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. अजीत कुमार सिंह थानाध्यक्ष सिकरारा जौनपुर
2. HCP कृष्ण दत्त सिंह थाना सिकरारा जौनपुर
3. का0 प्रदीप सिंह, का0 दद्दन सिंह, का0 रमेश यादव, का0 दीपक सिंह,का0 प्रमोद सिंहथाना सिकरारा जौनपुर
पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर महोदय द्वारा उक्त पुलिस अधि0/कर्मचारीगण के मनोबल बनाये रखने हेतु तथा उत्साहवर्धन हेतु 10,000/- रू0 (दसहजार रू0/-) के नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular