जौनपुर: केराकत तहसील के डाक बंगले पर महामृत्युंजय गैस एजेंसी के द्वारा 200 लोगों में मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद के हाथों से गैस कनेक्शन निशुल्क बांटे गए ।
जिसमें प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत का आयोजन करके इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप हर घर की महिलाएं स्वस्थ हो और पर्यावरण को कोई नुकसान ना पहुंचे ,हर जरूरतमंद परिवार को बारिश में ईंधन न मिलने के बाद गरीब परिवार को रोटी नसीब नहीं होती थी । इसी सोच के साथ गरीब परिवार को मुफ्त में गैस कनेक्शन बांटे गए । जिस के मुख्य अतिथि मछली शहर के सांसद रामचरित्र निषाद रहे ।

उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो महिलाएं पहली बार घर में LPG गैस का उपयोग कर रही हैं वह उपयोग करते वक्त सावधानी बरतें और इसकी उपयोग करने की सारी जानकारी प्राप्त कर लें, जिससे की कोई घटना ना घट सके। कार्यक्रम का संचालन कैलाश नाथ ने किया इस मौके पर डॉक्टर विजय चंद पटेल, रामचरित्र निषाद ( सांसद ) कैलाश नाथ सिंह ( विधानसभा प्रभारी ) पथरु सिंह, अनिल पांडे, डॉ नंदलाल सरोज ( अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ) रामप्रकाश सिंह ,मनोज कमलापुरी ,संजय कुमार राय , राजु यादव , जितेन्द्र सिंह, पंकज सिंह आदि लोग रहे।

———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





