पनकी पुल पर हुआ ट्रक खराब, लगा भीषण जाम
कानपुर नगर, पनकी पुल पर कल सुबह एक ट्रक खराब हो गया जिससे कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया तथा वाहन सवारों को निकलने में पसीने छूट गये। चिलचिलाती धूप में वाहन चालक परेशान रहे। घण्टों की मशक्कत के बाद जाम खुल पाया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।

पनकी पुल से जाता हुए एक ट्रक अचानक खराब हो गया, जिससे पुल पर दोनो तरफ से यातायात बाधित हो गया। चालक ने बताया कि ट्रक का पुल टूट गया जाने के कारण ट्रक में खराबी आ गयी। पुल पर ट्रक खडा होने के कारण वहां से गुजरने वाले ट्रक, टैम्पो तथा अन्य वाहन फंस गये और देखते ही देखते कई किलोमीटर का लम्बा जाम लग गया। धूप और धुऐं से लोग कराह उठे। वाहन स्वामियों ने स्वयं ही कारो व बाइको से उतरकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। कई घंटे तक यही स्थिति बनी रही और यातायात धीरे-धीरे खिसकता रहा, घंटो बाद यातायात सामान्य हो सका|

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–]
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





